लोक जनशक्ति पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया

दिनांक 28-11-2025 को लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के स्थापना दिवस के अवसर पर समारोह वैभव मंडपम (डाला- सोनभद्र) में मनाया गया । जिसमें सभी सोनभद्र जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहे, सोनभद्र जिले के जिलाध्यक्ष मोहित पाठक ने कार्यक्रम को सुचारू रूप से बनाए रखा और अहम भूमिका निभाते हुए सभी पदाधिकारीगण को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया । कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश महासचिव विनीत कुमार पाण्डेय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कर सभी पदाधिकारियों को पार्टी को मजबूती प्रदान करने का निर्देश देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चिराग पासवान जी के नेतृत्व में पार्टी का परचम उत्तर प्रदेश में भी लहरे इसके लिए योजनाओं पर विचार विमर्श किया । –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *