चोपन । रेणुकूट से चोपन की तरफ आती हुई एक ट्रक का नियंत्रित होकर कल रात 10 बजे के करीब पलट गई रात के समय यह घटना घटित हो जाने के कारण सड़क पर जाम लगने की स्थिति आ गयी व रात के अंधेरे में जो वाहन गति के साथ चलते हैं उनके भी दुर्घटना ग्रस्त होने की संभावना होने गयी । जानकारी प्राप्त होते ही भारत राष्ट्र सेवा ट्रस्ट के संस्थापक विनीत कुमार पाण्डेय मौके पर तुरंत पहुंच गए । और चालक को ट्रक से बाहर निकलवाया ।

चोपन थाना प्रभारी को सूचित करने के उपरांत पुलिस के इंतजार करने में समय लगता देख व हालत काबू से बाहर जाता देख । 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलवाया गया और टोल प्लाजा पर भी सूचना देकर मदद मांगी गयी । तब तक भारत राष्ट्र सेवा ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी अपने साथियों के साथ आवागमन कर रहे सभी वाहनों को थोड़ा दूर पहले से संकेत देने के लिए मोबाइल का फ्लैश जला कर सड़क पर खड़े रहे ।

112 के पहुंच जाने के पाश्चात् सभी मिलकर सड़क पर तैनात रहे और दूसरा दुर्घटना ना हो इस आशंका के साथ करीब 30 मिनट मशक्कत करते रहे फिर भी सभी वाहन काफी तेजी से आवागमन कर रहे थे तो यह निष्कर्ष निकाला गया कि वाहनों को रोक दिया जाय ।


तब विनीत पाण्डेय व उनके साथियों ने टोल पर जाकर मदद लेकर आने की सोची और टोल पर पहुंच कर टोल कर्मी से मदद कब तक पहुंचेगी इस विषय में बात कर तुरंत QRT को मदद के लिए रवाना कराया, भारत राष्ट्र सेवा ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों में राजू त्रिपाठी, आदित्य महाराज तिवारी, गौतम भारद्वाज, सत्यम राय (मोना), शुभम यादव ने अपनी पूरी ताकत के साथ मदद की और कोई बड़ी घटना घटित होने से रोका ।

The article is well-researched and enjoyable. I love how consistently useful this website is.