अल्ट्राटेक के दुर्गंध के खिलाफ डाला के व्यापरियों ने खोला मोर्चा ।

आज दिनांक 11 दिसंबर 2025 को डाला बाजार में स्थानीय कंपनी अल्ट्राटेक के द्वारा विगत 1 वर्ष से पूर्व ही लगातार सीमेंट उत्पादन में गीला कचरा सूखा कचरा जलाकर बाहरी जिलों से लाया गया कचरा स्थानीय डाला बाजार एवं इर्द- गिर्द के ग्रामीण इलाकों में अपनी दुर्गंध से पूरे वातावरण को प्रदूषण करके नगर में रह वासियों के जनजीवन व स्वास्थ्य को लगातार खराब कर रही है

इस संबंध में विगत वर्षों से लगातार कई बार जनप्रतिनिधियों समाजसेवी व नगर वासियों द्वारा कई बार स्थानीय जिला प्रशासन को अवगत कराया गया है जांच भी हुई जब भी स्थानीय स्तर से किसी अधिकारियों द्वारा जांच में आया जाता है उसे दिन कंपनी कचरा नहीं जलती है एवं बचाव के लिए सेंट अधिकार छिड़काव कर अपने पक्ष में रिपोर्ट लगाकर हम नगर वासियों को दुर्गंध युक्त वातावरण में जीवन जीने को मजबूर किया जा रहा है ।

अल्ट्राटेक के इस कार्य से आहत होकर पूरे नगर वासियों द्वारा स्वयं अपनी दुकान को बंद करके सांकेतिक विरोध स्थानीय रामलीला मैदान में किया गया । अल्ट्राटेक कंपनी द्वारा दूषित हवा व दुर्गंध के बचाव में सार्थक पहल नहीं किया गया तो ऐसी स्थिति में नगर वासियों द्वारा भविष्य में आमरण अनशन धरना प्रदर्शन तब तक चलाया जाएगा जब तक दुर्गंध युक्त कचरा जलने से फैल रहे दूषित वातावरण में सुधार नहीं होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *